अकोला में दस लाख रुपए की पुरानी नोटें जप्त

अकोलाः अकोला में दस लाख रुपए की पुरानी नोटें जब्त की गई है। इस मामले में सतीष तायडे और उसके साथियों आशीष पांडे, आलोक जोशी और पार्थ लोंडे को गिरफ्तार किया गया है। चारों अपराधियों के खिलाफ खदान पुलिस थाने में कानून की देयता के निर्दिष्ट बैंक नोट अधिवेशन (स्पेसिफाइड बैंक नोट सेशन ऑफ लायबिलिटी) की धारा 7 के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। शहर पुलिस उप अधीक्षक उमेश माने पाटिल को ख़बर मिली थी कि शिवणी के महाकाली होटल के सामने रहने वाला सतीष महादेव तायडे दुपहिया वाहन में एक हज़ार रुपए के दस लाख रुपए लेकर आने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाल बिछाया और संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त सतीष को धर दबोचा। जब उसकी दुपहिया की छानबीन की गई तो उसमें से एक हज़ार रुपए के एक हज़ान नोट इस तरह कुल जमा दस लाख रुपए बरामद हुए।

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम. राकेश कलासागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर, शहर पुलिस उप अधीक्षक उमेश माने पाटिल, परिवीक्षा के शहर पुलिस उप अधीक्षक राहुल धस के मार्गदर्शन में राजु वाकोडे, विनय जाधव और संतोष गवई द्वारा की गई।