नांबियार (89), महान महिला एथलीट पीटी उषा के प्रसिद्ध कोच हैं। 1985 में नांबियार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कोचों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है।
सुधा सिंह (36) जो 30 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखती हैं और 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, भी विजेताओं में शामिल हैं। टेबल टेनिस स्टार मौमा दास (36), जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते थे, भी नामित हैं।
उपलब्धियां : वह भारतीय टीम की सदस्य थीं-जिनमें मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी, मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्रबुद्धे भी शामिल थे-जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम का स्वर्ण जीता था। उन्होंने मनिका के साथ मिलकर गोल्ड कोस्ट में महिला युगल में रजत भी जीता। मौमा और मनिका 2017 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गईं।
–आईएएनएस
एसजीके
Comments are closed.