नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – मौजूदा समय में देश में आईपीएल शुरू है। इस दौरान आज वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। बता दें कि इस साल इंग्लैंड में विश्व कप खेला जायेगा। इसकी शुरुआत 30 मई 2019 से होगी। विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद भारत का सामना 9 जून को ऑस्ट्रेलिया, 13 जून को न्यूजीलैंड, 16 जून को पाकिस्तान, 22 जून को अफगानिस्तान, 27 जून को वेस्टइंडीज, 30 जून को इंग्लैंड, 2 जुलाई को बांग्लादेश और 6 जुलाई को श्रीलंका से होगा। वहीं 14 जुलाई को लॉर्ड्स में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Indian team for World Cup: Virat, Rohit, Shikhar, KL Rahul, Vijay Shankar,
Dhoni,Kedar Jadhav,Dinesh Kartik,Y Chahal,Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar, Bumrah ,Hardik Pandya, Jadeja, Mohd Shami pic.twitter.com/rf1fQbRuJ8— ANI (@ANI) April 15, 2019
ये हैं वो 15 खिलाड़ी –
शिखर धवन
रोहित शर्मा (उप-कप्तान)
विराट कोहली (कप्तान)
महेंद्र सिंह धोनी
केदार जाधव
हार्दिक पंड्या
कुलदीप यादव
युजवेंद्र चहल
भुवनेश्वर कुमार
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी
रविंद्र जडेजा
केएल राहुल
विजय शंकर
दिनेश कार्तिक
ये वर्ल्ड कप 2019 का टीम है। हालांकि युवराज और रैना का नाम हम यहां जरूर ढूढेंगे। युवराज सिंह दूर-दूर तक इस लिस्ट में नज़र नहीं आते है। लेकिन सुरेश रैना मौजूदा समय में अच्छे फॉर्म में लग रहे है। विजय शंकर, लोकेश राहुल और दिनेश कार्तिक को मौका मिला है। वहीं ऋषभ पंत और अम्बाती रायडू को मौका नहीं मिला है।