मेहनतकश, कामगार और व्यापारी श्रीरंग बारणे के साथ : सदाशिव खाड़े


पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  मेहनतकश, कामगार, व्यापारी, नौकरीपेशा, विद्यार्थी, किसान सभी शिवसेना-भाजपा-रिपाइं-रासप-रयत क्रांति संघटना महायुति के साथ हैं। महायुति के उम्मीदवार द्वारा किये गये काय सराहनीय हैं। ऐसे में सभी स्तरों पर समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही है। यह विचार पिंपरी चिंचवड़ नवनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सदाशिव खाड़े ने व्यक्त किए। महायुति के उम्मीदवार सांसद श्रीरंग बारणे के चुनाव प्रचार के लिए पिंपरी-चिंचवड़ शहर में विभिन्न जगहों पर बैठक हुई।

प्राधिकरण की बैठक में सदाशिव खाड़े बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में विरोधियों द्वारा अफवाहें फैलाई जाएंगी। महायुति के कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसके झांसे में नहीं आए। कार्यकर्ता इसे अनसुना करते हुए निष्ठा के साथ काम करें। केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार के जरिये महायुति के उम्मीदवार श्रीरंग बारणे की विभिन्न योजनाओं, विकास प्रोजेक्ट सभी नागरिकों तक पहुंचाएं। इस बैठक में विधायक एड्। गौतम चाबुकस्वार, पूर्व महापौर आर।एस। कुमार, पूर्व उपमहापौर, नगरसेविका शैलेजा मोरे, पिंपरी-चिंचवड़ शिक्षण मंडल के उपसभापति शर्मिला बाबर, नगरसेवक अमित गावड़े व राजेंद्र बाबर उपस्थित थे।