तृणमूल को झटका, अर्जुन सिंह भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – तृणमूल कांग्रेस के भाटपाड़ा विधायक अर्जुन सिंह यहां वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को तैयार हैं। पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विधायक तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से नाराज हैं, क्योंकि उन्हें बैरकपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा टिकट देने से इनकार कर दिया गया। बैरकपुर से वर्तमान में दिनेश त्रिवेदी सांसद हैं।

सिंह गुरुवार को यहां पहुंचे और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय व मुकुल रॉय से मुलाकात की, जिनकी मौजूदगी में वह आज भाजपा में शामिल होंगे। उनके बैरकपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरने की संभावना है।