1 या 2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां कर चुके है यह बॉलीवुड सितारें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में इन दोनों शादी का दौर चल रहा है। कई सेलब्स की शादियां हो गई है तो कइयों की इस साल शादी होनी है। लेकिन आपको बता दे कि बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर एक्ट्रेस है जिन्होंने शादी ही नहीं की। लेकिन इनके साथ कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन से चार बार शादी की है।  इस लिस्ट में कई एक्टर के नाम शामिल है।
* संजय दत्त – संजय दत्त की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था। संजय और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी। दोनों का एक बीटा भी है। साल 1996 में उनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से हो गई थी। इसके बाद संजय ने दूसरी शादी रिया पिल्लई सा की लेकिन 2005 में दोनों का डिवोर्स हो गया। संजय की पत्नी मान्यता दत्त उनकी तीसरी पत्नी है। मान्यता और संजय ने 2008 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी है।

Related image

* करण सिंह ग्रोवर – करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से तीसरी शादी की। कारण की पहली शादी 2008 में श्रद्धा निगम से हुई थी। डिवोर्स के बाद करण ने 2012 में टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंजेट से शादी की। लेकिन यह शादी भी नहीं टिक पाई और आखिर दोनों का तलाक हो गया।

Image result for karan singh grover and bipasha

*  नीलिमा अज़ीम – एक्टर ही नहीं बल्कि कुछ एक्ट्रेस भी ऐसी है जिन्होंने कई शादी की है। नीलिमा अज़ीम ने पहली शादी पंकज कपूर से की थी। शहीद कपूर इन्हीं की संतान है। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटा ईशान है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से तीसरी शादी कर ली।

Image result for neelima azeem and raza ali khan

* कबीर बेदी – कबीर बेदी की पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी है। इनकी शादी 1969 में हुई थी। बाद में कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। लेकिन यह शादी भी टिक नहीं पाई। इसके बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी की और 2005 में इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद प्यार की तलाश में कबीर बेदी ने मॉडल परवीन दोसांज को डेट किया और कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद कबीर ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की।

Image result for kabir bedi and parveen dusanj

* सिद्धार्थ रॉय कपूर – सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन से 2012 में तीसरी शादी की। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने आरती बजाज से पहली शादी की थी और उसके बाद टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की। सिद्धार्थ की कोई भी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई।

Image result for vidya balan and husband