सेंधमारी करनेवाले शातिर चोरों को कोंढवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन – सेंधमारी करनेवाले शातिर चोरों को कोंढवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 49 वर्षीय महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी थी। बंद घर के दरवाजा का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश कर 80 हजार रुपए कैश व सोने के गहने ऐसा कुल मिलाकर 1 लाख 78 हजार रुपए का माल चुरा लिया था।

पुलिस को उनके खबरी द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपी राजकुमार ओंमकार आप्पा आपचे (25) यह हडपसर में बंडु हिंगणे के घर में किराए से रह रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए 2 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात बतायी। पुलिस ने आरोपी के पास सोने के गहने व बाइक ऐसा कुल मिलाकर 1 लाख 41 हजार रुपए का माल जब्त किया है। चोरी के पैसों से आरोपी ने एक सैमसंग का मोबाइल खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, डीसीपी प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद पाटिल, कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल, पुलिस निरीक्षक महादेव कुंभार के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संतोष शिंदे, पुलिस हवालदार राजस शेख, संजय कदम, विलास तोगे, सुरेंद्र कोलगे, योगेश कुंभार, पृथ्वीराज पांडुले, जयंत चव्हाण, निलेश वणवे, अजीम शेख, उमाकांत स्वामी, आदर्श चव्हाण, उमेश शेलार ने यह कार्रवाई की है।