राज्य में आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना: आयएमडी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – ठंड के बाद गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र समेत देश भर के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में आने वाले दो दिनों में यानि कि 28 से 30 मार्च के बीच राज्यों के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य के मराठवाड़ा, विदर्भ आदि ऐसे कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले दो चार दिनों में राज्य में तापमान बहुत अधिक बढ़ गया है।मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ और मराठावाड़ा के तामपान में भारी बढ़ोत्तरी देखा गया है। राज्यों के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हाल ही में दर्ज़ किये गए तापमान के अनुसार, अमरावती में बुधवार को सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया है। वहीं मराठावाड़ा जिले के बीड, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड और विदर्भ जिले के अमरावती, अकोला, चंद्रपूर, यवतमाल के साथ-साथ वाशीम इन जिलों में बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया, जिसके कारण मध्य महाराष्ट्र और आसपास के जिलों में चक्रावात की स्थिती पैदा हो सकती है। जिससे 28 से 30 मार्च के बीच बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।