चिखली में रामनवमी का उत्साह ; विश्व श्रीराम सेना द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

पिंपरी । संवाददाता – राष्ट्रीय एकात्मकता से राष्ट्र विकास के उद्देश्य से कार्यरत विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्वारा चैत्र नवरात्री महोत्सव के पवित्र मुहूर्त पर शनिवार श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चिखली के साने चौक में आयोजित रामनवमी के कार्यक्रम से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

संगठन के अध्यक्ष लालबाबू अंबिकालाल गुप्ता की अगुवाई में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 8 बजे से अखंड श्रीराम चरित्र मानस ग्रंथ पठन किया गया। आज दोपहर प्रतापगड के रामचरित्र मानस मंडल द्वारा भजन सेवा की गई। होम हवन का पौरोहित्य विनोद पांडे, विनोद तिवारी, रामबचन साही ने किया। होम हवन के बाद महाप्रसाद व वस्त्रदान किया गया। दोपहर को चिखली के साने चौक, कृष्णानगर, मोरे बस्ती, म्हेत्रे बस्ती परिसर से पालखी प्रदक्षिणा की गई।

इस मौके पर पिंपरी चिंचवड मनपा विपक्षी नेता दत्ता साने, पूर्व नगरसेवक सुरेश म्हेत्रे समेत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पुलिस व प्रशासन से जुड़ी हस्तियों की प्रमुख उपस्थिति रही। श्रीराम जन्मोत्सव के आयोजन में संगठन के संपर्क प्रमुख प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष रामानंद यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कार्याध्यक्ष अजय यादव, उपकार्याध्यक्ष कृपाशंकर यादव, सचिव रवि गुप्ता, उपसचिव रविंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष विरेंद्र यादव, विनोद पांडे, अद्यप्रसाद चतुर्वेदी, निरज शाही, विजय कड, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, अक्रम शेख, मुजफ्फर इनामदार, डॉ. पंकज गुप्ता, शिवनाथ कुंभार, राहुल गुप्ता, रामबचन साही, शाम सुंदर गुप्ता, आनंद गुप्ता, सत्यन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आदित्य कुमार आदि ने हिस्सा लिया।