बाणेर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; एजंट महिला गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे पुलिस की सोशल सिक्योरिटी सेल द्वारा बाणेर परिसर के होटल के सामने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक एजंट महिला को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को देह व्यापार की दलदल से छुड़ाया गया है। इनमें से एक लड़की गुजरात और अन्य दोनों मुंबई से यहां देह व्यापार के लिए लाई गई थी। गिरफ्तार महिला का नाम राबीया उर्फ सोनाली इंदादूल मंडल है। उसके खिलाफ चतुश्रृंगी पुलिस थाने में इटपा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच के सोशल सिक्योरिटी सेल के पुलिस कर्मी नरेश बलसाने को जानकारी मिली थी कि बाणेर में सेक्स रैकेट के लिए लड़कियां सप्लाई की जाती है। इसके अनुसार पुलिस टीम ने बाणेर रोड पर ग्रीन पार्क होटल के सामने छापा मारा। इसमें पता चला कि राबिया तीन लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराती है। तीनों लड़कियों को छुड़ा कर पुलिस ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को मोहम्मदवाडी के  रेस्क्यू होम में भेजा गया है। इस कार्रवाई को एसीपी भानुप्रताप बर्गे के मार्गदर्शन में सोशल सिक्योरिटी सेल की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनिषा झेंडे, सहायक निरीक्षक अनिता खेडकर, सहायक उपनिरीक्षक शेलार, कर्मचारी राजाराम घोगरे, ज्ञानेश्वर देवकर, नरेश बलसाने, तुषार आल्हाट, निलेश पालवे, गितांजली जाधव, सुप्रिया शेवाले, रुपाली चांदगुडे की टीम ने अंजाम दिया।