सामने आई पाकिस्तान पीएम की सैलरी स्लिप, जानें कितने कमाते हैं इमरान

कराची : समाचार एजेंसी – पाकिस्तानी मीडिया की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सैलरी स्लिप का खुलासा हुआ है। इसमें दावा किया गया है कि पीएम इमरान खान की सैलरी मंत्रियों से भी कम है। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की हर महीने सैलरी 2.01 लाख रुपए है। टैक्स कटने के बाद उनको हर महीने 1 लाख 69 हज़ार 979 रुपए ही मिलते हैं।

जिसमें भत्ते शामिल है। भत्तों को शामिल करके ये 2 लाख 1 हज़ार 574 रुपए होते हैं। बाद में इस राशि में 4 हज़ार 595 रुपए टैक्स के रूप में कट जाता है। बात करें भारतीय मुद्रा की तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से पाक पीएम को 1 लाख रुपए महीना मिलते है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसकी तुलना में उनके मंत्री ढाई लाख रुपए प्रति माह और पंजाब के मुख्यमंत्री की सैलरी तीन लाख पचास हज़ार रुपए है। पंजाब प्रांत द्वारा इसके सदस्यों और मंत्रियों की तनख्वाह बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक बार पाकिस्तान में संपन्नता आ जाए तो फिर ये कदम ठीक है। अभी हमारे पास इतने भी संसाधन नहीं हैं कि हम अपने सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा पाएं।