ऑर्केस्ट्रा एण्ड बार में पुलिस उपनिरीक्षक पर फायरिंग

पुणे : समाचार ऑनलाइन – ऑर्केस्ट्रा के नाम पर डांस बार शुरु होटल के बाहर झगड़े के जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर गए पुलिस उपनिरीक्षक पर फायरिंग करने की घटना घटी। पैर में गोली लगने से पुलिस जख्मी हो गए, इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना फ्लेवर्स होटल में शुक्रवार देर को घटी है। वडगांव मावल पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक नितीन मोहिते पर फायरिंग की गई। दादा बालू ढवले (38), सुनील विलास पालखे (27) और संतोष उर्फ बिटया बालासाहेब गायकवाड को गिरफ्तार किया गया है।

पुणे ग्रामीण इलाके वडगांव मावल में दो गुटों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए पुलिस उपनिरीक्षक पर फायरिंग करने की घटना घटी। इस घटना में पुलिस उपनिरीक्षक के पैर में गोली लग गई थी, उन्हें तत्काल निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत काफी बेहतर बतायी जा रही है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार फ्लेवर्स फैमिली रेस्ट्रोरेंट होटल साते में दो गुटों के बीच झगड़ा चलने की जानकारी वडगांव मावल पुलिस को मिली थी। रात में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक नितीन मोहित यह सरकारी गाड़ी से घटनास्थल गए थे। होटल के सामने पार्किंग में  मनोज सिध्दाय्या तेलगू (29, देहूरोड) के साथ आरोपी दादा बालू ढवले (38) व अन्य साथीदार के बीच वाद विवाद हुआ था। इन आरोपियों के पास हथियार हैं, ऐसी जानकारी पुलिस उप निरीक्षक नितीन मोहिते को मिली थी। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पीएसआई होटल में गए थे।

आरोपी दादा बालू ढवले टॉयलेट से बाहर आते हुए दिखाई दिया था, जिससे पीएसआई मोहिते ढवले और उसके दो अन्य साथीदार सुनील विलास पालखे (27), संतोष उर्फ बिटया बालासाहब गायकवाड को हिरासत में लेते समय ढवले ने कमरे में लगाए रिवॉल्वर से उनके दाहिने पैर की जांघ में गोली चला दी। उन्हें इलाज के लिए सोमाटणे फाटा, तलेगांव दाभाडे के पवना हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत काफी बेहतर बतायी जा रही है।