पुणे एटीएस के पुलिस उपनिरीक्षक पर फिरौती का मामला दर्ज

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे एटीएस के पुलिस उपनिरीक्षक ने फिल्म की दो अभिनेत्रियों के साथ मिली भगत कर एक अभिनेता से 15 लाख रूपये की फिरौती मांगी। घटना को लेकर सहकारनगर पुलिस थाने में तीनों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एटीएस के पुलिस उपनिरीक्षक अमोल विष्णू टेकाले, अभिनेत्री रोहिणी मच्छिंद्र माने तथा उसकी दोस्त सारा श्रावण उर्फ सारा गणेश सोनवणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं उनके अन्य एक साथी राम भरत जगदाले को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ अभिनेता सुभाष दत्तात्रय यादव ने शिकायत दी है।

सुभाष यादव और रोहिणी माने ने फिल्म रोल नंबर 18 में एक साथ काम किया हैं। रोहिणी ने वानवड़ी पुलिस थाने में सुभाष के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत पीछे लेने के लिए रोहिणी ने सितंबरी 2018 में जगदाले के कार्यालय में सुभाष को बुलाकर पुलिस उपनिरीक्षक टेकाले के साथ मिलकर 15 लाख रूपयों की फिरौती मांगी। टेकाले ने सुभाष को रोहिणी के पैर पकड़ने के लिए कहा। इसका विडिओ शूटिंग किया। सुभाष ने एक लाख रूपये दिए जो टेकाले ने लिए। शेष 14 लाख रूपये सुभाष ने नहीं दिए इसलिए रोहिणी की दोस्त सारा ने उक्त पैर पकड़ते हुए निकाला गया विडिओ वायरल किया। इसके अलावा टेकाले और जगदाले ने सुभाष को रिवाल्वर से धमकाया।

इस घटना के बाद सुभाष ने पुणे ग्रामीण पुलिस तथा पुणे शहर पुलिस में शिकायत दी। इस शिकायत की जांच करने के बाद चारों पर मामला दर्ज किया गया। जगदाले शातिर आरोपी है और उस पर इस से पहले कई संगीन मामले दर्ज हैं ऐसी जानकारी सामने आई हुई है।