मां संग अस्पताल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, प्रेग्नेंसी पर मां ने तोड़ी चुप्पी 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा और मशहूर गायक निक जोनेस की शादी के बाद से ही, प्रियंका की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे है। यह बात और तेजी से तब चर्चा में आ गई जब प्रियंका को अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के एक हस्पताल में जाते देखा गया। प्रियंका के इस सीक्रेट व‍िज‍िट पर कई तरह के सवाल उठाये गए और अब आखिर मधु चोपड़ा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

प्रियंका की मां ने कहा, प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह से अफवाह है। मधु चोपड़ा ने कहा, ‘हम अस्पताल जरूर गए थे लेकिन एक करीबी रिश्तेदार से मिलने। इससे प्रियंका की प्रेग्नेंसी का कोई लेना-देना नहीं है।

Image result for priyanka chopra with mom

हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु चपोड़ा ने कहा था कि प्रियंका की शादी को कुछ महीने ही हुए है। इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में बोलना बेवकूफी है। आगे उन्होंने ने कहा  “पहले मुझे इन बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन अब मेरे ल‍िए ये आम बातें हैं। अब बस सुनती है और इग्नोर करती हूं।

आपको बता दे कि प्र‍ियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की चर्चा एक तस्वीर के सामने आने के बाद शुरू हुई थी। तस्वीर में प्र‍ियंका को देखकर कयास लगाए गए कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तब भी मधु चोपड़ा ने कहा था, यह महज कैमरा एंगल की वजह से हुआ है।