पुणे में लष्कर की गाड़ी द्वारा टक्कर लगने से राहगीर की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के आंलदी रोड पर फुलेनगर बीआरटी बस स्टॉप के पास सेना की गाड़ी द्वारा टक्कर लगने से राहगीर की मौके वारदात पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की रात साढ़ेसात बजे के करीब घटी। गोपाल मारुति सात्रे (35) शख्स का नाम है।

इस बारे में जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात फुलेनगर बीआरटी मार्ग में दुर्घटना होने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई थी। उसके बाद विश्रांतवाडी पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई थी। वहां दीवार पर एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल अवस्था में पाया गया था।

नागरिकों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शख्स सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान डिफेंस की गाड़ी ने टक्कर दे मारी। गाड़ी का टायर सिर के ऊपर से जाने से शख्स की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी आगे चली गई थी। ऐसी जानकारी नागरिकों ने दी। उसके बाद पुलिस ने आलंदी रोड चौकी के सामने दुर्घटना करनेवाले गाड़ी को हिरासत में लिया।
गोपाल सात्रे यह पेंटर का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी, मां, दो भाई और दो बेटी हैं। घटनास्थल में यातायात शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त देविदास पाटिल, पुलिस निरीक्षक अरुण आव्हाड, ट्रैफिक विभाग के सहायक निरीक्षक संतोष गोरे ने घटनास्थल का मुआयना किया। गणेश सात्रे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए ससून हॉस्पिटल में भेज दिया गया।