न्यूजीलैंड गोलीबारी: इस बहादुर शख्स ने हमलावर से छीना बंदूक, बचाई कईयों की जान

क्राइस्टचर्च : समाचार एजेंसी – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 49 लोग मारे गए। इस नरसंहार से हर कोई स्तब्ध है। हमलावर ने बड़े ही क्रूरता से इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर इस हमले को अंजाम दिया। इस दौरान न्यूजीलैंड हेराल्ड न्यूजपेपर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर के अनुसार, हमले में बाल-बाल बचे एक शख्स ने हमलावर से उलझकर उसके हाथ से उसकी बंदूक छीन ली और कई की जान जाने से बचा ली।

रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक जो मस्जिद की देख-रेख करता था। वह हमलावर के पास गया और अपनी जान की परवाह किए बिना उसके हाथ से बंदूक छीन ली। इतना ही नहीं उसने हमलावर का पीछा कर उसे पकड़ने की भी कोशिश की। जो भाग कर मस्जिद के पास पार्क कार के पास जाकर छुप गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गोलीबारी के आरोपी दक्षिणपंथी हमलावर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

9 भारतीय भी हैं लापता –
क्राइस्टचर्च के पास आतंकी हमले के बाद से करीब 9 भारतीय भी लापता हो गए हैं। शुक्रवार को न्यूजलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदो में आतंकी गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की जानें चली गई। जबकि 42 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।