उर्मिला की सभा में मोदी-मोदी के नारे से तिलमिलाएं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर हैं का नारा लगाया

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – मराठी मुलगी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में बड़ा उलटफेर के लिए दिन रात प्रचार सभाओं में लगी है। बेशक उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी का कद बड़ा है लेकिन राजनीति में हमेशा वही नहीं होता जो होता आ रहा हो। इसकी मिशाल तब देखने को मिली थी जब गोंविदा ने मंजे नेता राम नाइक को चुनाव में धुल चटा दी थी। लेकिन खबर ये नहीं है कि उर्मिला भी ऐसा ही कोई करिश्मा करने जा रही है। खबर ये है कि उर्मिला की जनसभा में मोदी-मोदी के नारे भी लगे और चौकीदार चोर के भी नारे लगे।

दरअसल उत्तर मुंबई क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर के साथ मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जब बीजेपी कार्यकर्ताओं के नारेबाजी का विरोध किया तो दोनों गुट आपस में ही भिड़ गए। सोमवार को उर्मिला बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक रैली करने जा रही थी। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं क नारेबाजी का जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनके बीच तकरार बढ़ गई। दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं का शांत कराया। वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब भाजपा समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगे रहे थे तभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर हैं के नारे लगाने लगे। इसके बाद ही दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से इस बार भाजपा के गोपाल शेट्टी के मुकाबले कांग्रेस ने संजय निरुपम की जगह उर्मिला मातोंडकर को उतारा है।