मलाइका का दर्द, बोलीं मैं और अरबाज एक दूसरे को नहीं दे पा रहे थे…..

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए और पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की माने तो मलाइका और अर्जुन कपूर इसी वीक गोवा में शादी कर सकते है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अरबाज कई समय पहले तलाक ले चुके है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर को अपने और अरबाज खान के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात बताई है। जो की अब सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर से उनके रेडियो शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ में अपने दिल की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह और अरबाज दोनों ही इस रिश्ते से खुश नहीं थे। आगे मलाइका ने करीना को बताया था कि उनकी फैमिली उन्हें काफी सपोर्ट करती हैं। डिवॉर्स के वक्त भी उनकी फैमिली ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। मलाइका ने कहा था कि बच्चों को अच्छे वातावरण में पलना बढ़ना चाहिए। मलाइका ने कहा था कि उनके ऐसे रिलेशनशिप से उनके आसपास की चीजें खराब हो रही थीं। मलाइका ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि इस सिचुएशन में हम दो ही इंसान थे। हम दोनों एक दूसरे को बहुत नाखुश कर रहे थे।

इन सब के बीच मलाइका और अर्जुन की शादी खबरें भी तेज हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के फैन्स के बीच ये चर्चा जारी है की 18 से 22 अप्रैल के बीच दोनों गोवा में शादी कर सकते हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन को साथ में लंच-डिनर डेट पर साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं कपल छुट्टियां मनाने मुंबई से बाहर भी जाता देखा गया है।