लीलावती अस्पताल में साथ पहुंचे मलाइका और अर्जुन, आखिर क्या है वजह ?

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर कुछ खबरें सामने आईं हैं कि दोनों मुंबई के एक अस्पताल के बाहर साथ-साथ नजर आए।अर्जुन और मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है जिसे लेकर एक बार फिर मलाइका और अर्जुन सुर्खियों में आ गए है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोनों को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। मलाइका और अर्जुन को कैजुअल लुक में अस्पताल में एंट्री करते देखा गया। यही नहीं दोनों सीधे अस्पताल नहीं पहुंचे बल्कि पहले दूसरी तरफ गाड़ी खड़ी की और फिर सड़क पार कर अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों अस्पताल क्यों गए थे।

मलाइका ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि, “करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है. समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया.”