ब्राजील फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर आजीवन प्रतिबंध

रियो डि जनेरियो : समाचार ऑनलाईन : फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने भ्रष्टाचार गतिविधियों में संलिप्त रहने के मामले में ब्राजील फुटबाल संघ (सीबीएफ) के पूर्व अध्यक्ष जोस मारिया मारिन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 86 वर्षीय मारिन पर 997000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है और 33.4 लाख डॉलर की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है।

फीफा की नैतिक समिति ने मारिन को मीडिया व मार्केटिंग अधिकार बेचने में अनियमितता करने का दोषी पाया है। वह रिश्वतखोरी के जुर्म में इस समय अमेरिका में चार साल की सजा काट रहे हैं।