दिशा पाटनी की कार्बन कॉपी है उनकी बहन खुशबू, सेना में हैं अधिकारी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस में से एक है। आये दिन वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। कभी टाइगर के साथ अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपने हॉट अंदाज को लेकर। दिशा कम समय में अपने आपको एक चर्चित अभिनेत्री बना ली है। दिशा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वालीं हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहने वाली दिशा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक खास शख्स की फोटो शेयर की है। फोटो में ये शख्स दिशा की कार्बन कॉपी लग रही है। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि दिशा की बहन खुशबू पाटनी है। दिशा पाटनी की बहन खुशबू बेहद खूबसूरत है। वह भारतीय सेना में आधिकारी हैं।

खुशबू हूबहू अपनी छोटी बहन की तरह दिखती हैं। अपने लुक और नए फैशन स्टाइल से दिशा हमेशा ही अपने फैंस पर गजब ढाती हैं। दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।

Disha Patani

भारत की शूटिंग के बाद दिशा इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं जो एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे।