स्टार किड तैमूर पर बन रही है फिल्म! इस डायरेक्टर ने बताई पूरी हकीकत

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – तैमूर अली खान अब किसी की पहचान की मुहताज नहीं बल्कि खुद की पहचान बना चुके है। सैफ और करीना का बेटा तैमूर आज बॉलीवुड का सबसे चर्चित बच्चा है। तैमूर का फैंस फॉलिंग दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग आज बड़े-बड़े स्टार छोड़ तैमूर के पीछे पड़े है। सब जानना चाहते है कि तैमूर क्या खाता है, घर पर कैसे रहता है , उसे क्या पसंद और नापसंद है।

इस बीच पिछले कई समय से तैमूर पर फिल्म बनने की बात चल रही है। अब पूरी सच्चाई सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर पर फिल्म बनाने की खबर को नकार दिया है। उन्होंने साफ किया कि वो तैमूर पर कोई फिल्म बनाने नहीं जा रहे हैं। बीते दिनों इस बात खबर थी निर्देशक मधुर भंडारकर ने तैमूर नाम से टाइटल रजिस्टर्ड कराया है और वे तैमूर पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक इवेंट में मधुर भंडारकर ने बताया कि मेरे प्रोडक्शन हाउस के अंडर में कई टाइटल रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसमें अवॉर्ड्स और बॉलीवुड वाइव्स जैसे नाम शामिल है।

खबर सामने आई थी कि तैमूर अपनी मां, करीना कपूर खान के साथ “गुड न्यूज” में काम करते नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में तो दो सीन शूट हो जाने की बात कही गई थी।