INDIA: वो 15 खिलाड़ी जिनकी वर्ल्ड कप में जगह पक्की है?

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – वर्ल्ड कप 2019 के लिए महज कुछ ही दिन बचे है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार मिलने के बाद भारतीय टीम पर लोग सवाल खड़े कर रहे है। हालांकि विराट कोहली ने कहा है कि हम सीरीज भले ही हारे है, लेकिन हमारा मनोबल कम नहीं हुआ है। आगे उन्होंने कहा हमे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन की जरुरत है। विराट कोहली भारतीय टीम का एक ऐसा नाम जिसके बिना भारतीय टीम का कल्पना करना मुश्किल हो सकता है।

वर्ल्ड कप में कप्तानी की ज़िम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर रहेगी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को पिछली 5 में से 4 सीरीज़ में जीत मिली है। विराट को दो वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव है। ओपनिंग के मोर्चे पर रोहित शर्मा इन दिनों दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर हैं। वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले रोहित दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। ये उनका दूसरा वर्ल्ड कप होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये 15 सदस्य की टीम वर्ल्ड कप 2019 खेलेंगी।

टीम –
विराट कोहली –
आज दुनिया का सर्वश्रेठ खिलाड़ी है। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान में से एक है।

रोहित शर्मा – भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के नौवें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज है।

शिखर धवन – मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रनों की पारी खेल कर शिखर धवन भी फॉर्म में आ गए हैं। धवन का भी ये दूसरा वर्ल्ड कप होगा। इस बार का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में है। यहां के मैदान पर धवन के बल्ले ने धमाल मचा रखा है।

महेन्द्र सिंह धोनी – इस बार वर्ल्ड कप के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। धोनी अब तक तीन वर्ल्ड कप में शिरकत कर चुके हैं। विराट कोहली को भी कप्तानी के मोर्चे पर धोनी की जरूरत है।

केदार जाधव – केदार पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। छठे नंबर पर वो अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। इस नंबर पर उन्होंने अब तक 54 की औसत से 810 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो गेंदों से भी कमाल दिखा रहे हैं।

विजय शंकर – तेजी से ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं। सिर्फ 9 मैचों में ही उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा दिया है। लिहाजा वर्ल्ड कप में विराट उन पर जरूर भरोसा करेंगे।

हार्दिक पंड्या – भले ही फिटनेस के मोर्चे पर थोड़ा परेशान हो, लेकिन वर्ल्ड कप टीम के वो भी प्रबल दावेदार हैं। पंड्या के लंबे छक्के वर्ल्ड कप में काम आ सकते हैं।

केएल राहुल – इस नाम पर भले ही क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ा संदेह हो, लेकिन उनका भी वर्ल्ड कप में जाना तय है। विराट कोहली के वो फेवरेट हैं। साथ ही राहुल ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोंनो स्लॉट के लिए विकल्प साबित हो सकते हैं।

रिषभ पंत – टीम में दूसरे विकेकीपर के तौर पर शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि हाल के दिनों में पंत की विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों पर सवाल उठे हैं। यहां पर दिनेश कार्तिक की जगह थी। लेकिन कहा जाता है कि वो कप्तान विराट के फेवरेट खिलाड़ी हैं।

कुलदीप यादव – फिलहाल दुनिया के नंबर वन स्पिनर हैं। वर्ल्ड कप में वो विराट कोहली के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं।

युज़वेंद्र चहल – अगर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दो स्पिनर के साथ उतरेगी तो युज़वेंद्र चहल कप्तान कोहली के दूसरे फेवरेट गेंदबाज़ होंगे। चहल लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि ये जगह रविंद्र जडेजा का माना जा रहा था। लेकिन पिछले 2 सालों में जिस तरह ‘कुलचा’ की जोड़ी ने प्रदर्शन किया उससे देखकर लग रहा है की इन दोनों की जोड़ी आगे भी कायम रहेंगी।

जसप्रीत बुमराह – मौजूदा दौर में जसप्रीत बुमराह वनडे के सबसे बेहतरीन तेंद गेंदबाज़ हैं। खास कर डेथ ओवर में वो बेहद खरनाक साबित होते हैं। इंग्लैंड में उनका जलवा दिख सकता है।

भुवनेश्वर कुमार – कुमार का भी वर्ल्ड कप में जाना तय है। भुवी ने न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी हाल के दिनों जलवा दिखाया है।

मोहम्मद शमी – शमी भी टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। शमी स्पीड के साथ-साथ अपनी स्विंग के लिए भी जाने जाते हैं।

अंबाति राडयू – रायडू भी वर्ल्ड कप की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से बैटिंग में रन नहीं बना पाए है। बैटिंग ऑर्डर में टीम इंडिया चौथे नंबर पर लगातार परेशान हैं। ऐसे में उन्हें भी मौका मिल सकता है।