दिल्ली में सर्द सुबह, छाई रहेगी बदली

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में भी बदली छाई रहेगी।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 82 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।