रेखा से प्रियंका तक, कंगना रनौत से सोमी अली तक सब हो चुकी है यौन शोषण का शिकार

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान रखने वाली प्रियंका चोपड़ा भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी है। यह खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बाद अब किया है। न्यूयार्क में आयोजित 10वीं महिला सम्मेलन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें भी यौन शोषण का सामना करना पड़ा हैं और इस बारे में बोलने में उन्हें कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि ये घटना तब की है जबकि मैं बहुम यंग थी। देश की कई महिलाओं ने इसे भुगता है और अब सब धीरे-धीरे सामने आ रही है। प्रियंका चोपड़ा कोई अकेली अभिनेत्री नहीं है जिनका यौन शोषण हुआ हो।

यौन शोषण का शिकार हो चुकी काल्कि कोचलिन ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब मैं 9 साल की थी तब मेरा यौन शोषण हुआ था। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन मुझे तब इसका मतलब पता नहीं था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि मेरी मां को यह पता नहीं चल जाए। उन्होंने कहा था कि पैरेट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स पर खुलकर बात करनी चाहिए। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप भी कई सालों तक यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उस बुरे सपना से उनका निकलना मुश्किल था लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए। सितारवादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वह बचपन में इसकी शिकार हुई। इस घटना ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाई थी।

सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली को शायद आपने नहीं भूला होगा। उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके साथ यौन शोषण हुआ था।उन्होंने बताया था कि 5 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। झांसी की रानी फेम कंगना रनौत ने बताया था कि उनके साथ 16 साल की उम्र में यौन शोषण हुआ था जिसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद खड़े होते हैं उनके मनोबल को गिराना नहीं चाहिए। पुराने जमाने की बेहद खूबसुरत और दिलकश अंदाज से लबरेज अगर कोई नाम सूझता है तो वह रेखा का ही आता है। रेखा ने अपनी बायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया है कि जब वह 15 वर्ष की थी तब उनका यौन शोषण हुआ था। उन्होंने लिखा कि फिल्म की एक शॉट के लिए फिल्म के एक्टर विश्वजीत ने जबर्दस्ती 5 मिनट तक किस किया।