रिक्शा, कार, टैक्सी सवारियों के चालकों के लिए बजाज ने क्यूट का नया विकल्प बाजार में उतारा

पुणे : समाचार ऑनलाईन – रिक्शा, कार और टैक्सी चालकों के लिए सवारियां ढोने हेतु नया सस्ता फोर व्हीलर वाहन बजाज ऑटो कंपनी द्वारा क्वाड्रिसाइकिल गे्रड में ङ्गक्यूटफ ब्रांड के तहत गुरुवार को महाराष्ट्र सहित देश के छह राज्यों में पेश किया। कंपनी 30 देशों में क्यूट एक्सपोर्ट कर रही है। यह जानकारी डिप्टी जनरल मैनेजर प्रशांत अहिरे ने गुरुवार को होटल नोवोटेल में आयोजित पत्रकार-वार्ता में दी। केरल जैसे राज्यों में क्यूट को अच्छा रिस्पांस मिलने की बात बताते हुए प्रशांत अहिरे ने कहा कि औरंगाबाद के वालूज में स्थित कंपनी में हम क्यूट का प्रोडक्शन कर रहे हैं। वर्ष में 60 हजार यूनिट निर्माण की हमारी कैपेसिटी है। राज्यों में सहमति मिलने के बाद आने वाले कुछ महीनों में देशभर में क्यूट उपलब्ध होगा। हम ओला, उबर जैसी कंपनियों से क्यूट के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं। इसका किराया कैसा हो इसे लेकर आरटीओ से भी चर्चा चल रही है। कार की तुलना में कम कीमत, सीएनजी की तरह कम प्रदूषण, चलाने में सुविधाजनक, मेंटेनेंस में कम खर्च क्यूट की विशेषता है। 

उन्होंने बताया कि सीएनजी की तरह पेट्रोल पर चलने वाले मॉडल उपलब्ध है। सीएनजी और कमर्शियल हेतु यह 2,78,492 (एक्स शोरूम) और पेट्रोल  पर चलने वाले क्यूट की कीमत 2,48,061 रुपए पर उपलब्ध है। इंटरसिटी यानी शहर  के अंतर्गत ट्रैवलिंग के लिए क्यूट बेहतर विकल्प है। 216 सीसी क्षमता के इंजन के कारण यह वाहन प्रति किलोमीटर मायलेज 43 (एक किलो सीएनजी) और एक लीटर पेट्रोल पर 35 किलोमीटर की मायलेज देगा। भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहन आएंगे ऐसे में क्यूट का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने पर विचार किया जा सकता है।