कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी

पुणे : समाचार ऑनलाईन – कर्ज से परेशान किसान ने फासी लगाकर खुदकुशी की। यह घटना सांगली के वालवा तहसील में सामने आई। घटना को लेकर पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि संपतराव शेलके नामक किसान ने खुदकुशी की है। शेलके सांगली के वालवा तहसील स्थित नागठाणे गांव में रहते थे। घर से दो किलोमीटर दूरी पर उनका ढाई एकड़ खेत है। खेत के लिए उन्होंने सोसायटी तथा राष्ट्रीय बैंक से साढ़े तीन लाख रूपयों का कर्ज लिया था।फसल अच्छी ना आने के कारण उक्त कर्ज भरना उन्हें मुश्किल हो रहा था। कर्ज की रकम पर ब्याज भी बढ़ता जा रहा था। इस से वह काफी परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने खेत के पास फांसी लगाकर खुदकुशी की। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।