फरहान अख्तर ने शेयर की गर्लफ्रेंड शिबानी संग कुछ SPECIAL PHOTOS

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों अपने का रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फरहान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिबानी संग कुछ स्पेशल फोटोज शेयर की है। दोनों अक्सर साथ में पार्टीज, इवेंट्स और वेकेशन पर जाते रहते हैं। इतना ही नहीं, दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं।

हाल ही में फरहान ने शिबानी की स्पेशल फोटो शेयर की है। इसमें शिबानी के साथ उनके पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। फैन्स को दोनों की ये फोटो खूब पसंद आ रही है।