मनोहर पर्रिकर के निधन से शोक में देश, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

पणजी : समाचार ऑनलाइन –  गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार देर रात 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त थे। पर्रिकर के निधन से पूरा देश शोक में है। देश के सभी नेताओं ने पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत सरकार ने आज देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है, इस दौरान सरकारी दफ्तरों में तिरंगा आधा झुका रहेगा। गोवा  7 दिन का शोक घोषित लिया गया हो।

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है, शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पर्रिकर की अंतिम यात्रा में नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। आज शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।
-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पणजी में बीजेपी ऑफिस में रखा जाएगा

-सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर को पणजी की कला अकादमी ले जाया जाएगा
-सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पणजी की कला अकादमी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी
-शाम 4 बजे एसएजी ग्राउंड तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी

-शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा