उरुली और यवत स्टेशन के बीच ब्लॉक कल : कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे रेल मंडल के दौंड-पुणे सेक्शन में उरुली एवं यवत स्टेशन के बीच तकनीकी कार्यों के लिए शनिवार (20 अप्रैल) को तीन घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पुणे और दौंड के बीच कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। पुणे से दोपहर 2।45 बजे दौंड के लिये चलनेवाली डेमू संख्या 71409 एवं दौंड से शाम 5।10 बजे पुणे के लिए चलने वाली डेमू संख्या 71410 रद्द की गई है।

इसी तरह बारामती से सुबह 10।40 बजे पुणे के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 51452 बारामती-पुणे पैसेंजर दौंड स्टेशन तक ही चलेगी अर्थात् दौंड से पुणे के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह पुणे से दोपहर 2।25 बजे निजामाबाद के लिए रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 51421 पुणे-निजामाबाद पैसेंजर पुणे से दौंड के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर दौंड से निजामाबाद के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 11301 मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस पुणे मंडल में लगभग 2 घंटे 20 मिनट तक रूक-रूक कर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस केडगांव स्टेशन पर 30 मिनट तक रुकेगी। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर ने दी।