औरंगाबाद :  हर्षवर्धन जाधव को मिला विधायक अब्दुल सत्तार का समर्थन ..-

औरंगाबाद : समाचार ऑनलाईन – शिवसेना के बागी व लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव को कांग्रेस के विधायक अब्दुल सत्तार ने सर्मथन देने की घोषणा की है। हर्षवर्धन जाधव बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे के दामाद हैं।  औरंगाबाद में अब्दुल सत्तार ने हर्षवर्धन जाधव को पत्रकार-वार्ता में समर्थन देने की घोषणा की।
इसके पूर्व जाधव को शांतिगिरी महाराज द्वारा समर्थन घोषित किया गया था। वे औरंगाबाद जिले में हिंदू धर्मियों का शक्तिस्थल माने जाते है।

सत्तार व शांतिगिरी महाराज का जाधव को समर्थन मिलने से उसका लाभ होगा, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। परिणामत: युति के शिवसेना के उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा कहा जा रहा है।
अब्दुल सत्तार ने औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय नामांकन पेश किया था किंतु दोनों के बीच समझौता होने के बाद सत्तार ने अपना नामांकन वापस लिया व जाधव को समर्थन देने की घोषणा की। बता दें कि रावसाहेब दानवे व अब्दुल सत्तार मुंबई में मुख्यमंत्री से मिले थे। जाधव ने भी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने का वादा किया था।