अनुष्का शर्मा विराट के लिए छोड़ रही एक्टिंग!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कई समय से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। उन्हें हम उनकी आखरी फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखें थे। जिसके बाद से यह अब बॉलीवुड से दूरिया बनाकर रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का इन दिनों फिल्मों से ध्यान हटाकर आईपीएल में खेल रहे पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की टीम पर दे रही हैं। अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि अनुष्का अभिनय की बजाय अब निर्देशन में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं।

इस बीच अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर से जुड़ी तमाम अफवाहें भी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि अनुष्का बॉलीवुड छोड़ने का प्लान कर रही हैं। और इसके पीछे विराट कोहली हैं। कुछ अफवाहों में तो एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की बात भी सामने आई। खबर के मुताबिक़ विराट कोहली के कहने पर अनुष्का एक्टिंग छोड़ने का मन बना रही हैं। विराट कोहली चाहते हैं कि अनुष्का शर्मा अपना ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली को दे। जहां तक प्रेग्नेंसी का सवाल है अनुष्का पहले ही इसे अफवाह बता चुकी हैं।

हालांकि अनुष्का के एक करीबी शख्स का कहना है की ऐसा कुछ नहीं है, वह सिर्फ अभी विराट के खेल पर ध्यान देना चाहती हैं इसलिए कोई फिल्म साइन नहीं की। विराट कोहली संग अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का की परी, संजू, सुई धागा और जीरो रिलीज हुई. इन सभी प्रोजेक्ट्स को अनुष्का ने पहले से साइन किया था।