मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘कलंक’ की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म 17 अप्रैल यानि की कल रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है। हाल में आलिया, वरुण, सोनाक्षी और आदित्य का एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है। जिसमें आलिया ने वरुण को गलती से रणबीर बुला लेती हैं।
did alia just call varun ranbir…. I —- pic.twitter.com/zubCCCgSIv
— zara (@reigningbhatt) April 13, 2019
जिसके बाद वहां बैठे सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंटरव्यू के दौरान वरुण, आलिया के बाल खींचने लगते हैं। तभी आलिया के मुंह से निकलता है,’रण…वरुण मत करो।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और आलिया शर्मा जाती हैं। आलिया और रणबीर का रिलेशन जग जाहिर है। दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। जल्द ही दोनों की अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होगी।