नकली जेवर गिरवी रखकर बैंक को लगाई 36 लाख की चपत

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – सोने के नकली जेवर रखकर बैंक से तकरीबन 36 लाख रुपए का कर्ज लेकर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। नगर अर्बन बँक की चाकण शाखा में उजागर हुए इस मामले में पुलिस ने राहुल भगवान बनसोडे, विनायक सुनिल चव्हाण, अनिल प्रेमनाथ मोहिते, अजय सुनिल चव्हाण और आनंद विश्वनाथ गवली सभी निवासी आंबेठाण चौक, चाकण, पुणे और उनके 9 अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। )

इस मामले में बैंक की ओर से किसन विठ्ठल काथवटे ने चाकण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर  नगर अर्बन बैंक की चाकण शाखा में सोने के नकली जेवर गिरवी रखकर 35 लाख 89 हजार रुपए का कर्ज लिया था। मार्च 2017 में लिए गए इस कर्ज का निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किए जाने से बैंक ने गिरवी जेवरों से कर्ज की पूर्तता करने का फैसला किया। मगर जब इन जेवरों की जांच कराई गई तब सारे जेवर नकली पाए गए। इस धोखाधड़ी पर से पर्दा उठने के बाद बैंक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब चाकण पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।