दिल्ली हाट में बिहार उत्सव 31 मार्च तक, हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की प्रदर्शनी

 नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)| दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 15 दिवसीय बिहार उत्सव 2019 के दूसरे दिन लोगों ने जमकर हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की खरीदारी की।

  बिहार उत्सव 16 से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है जिसमें बिहार की संस्कृति, परंपरा, कला एवं पर्यटन को दर्शाया गया है। बिहार के 107वें स्थापना दिवस के पर दिल्ली में बिहार सरकार के उद्योग विभाग और और बिहार सरकार के बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की ओर से बिहार उत्सव 2019 का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम के 108 स्टाल लगाए गए हैं, इसके अलावा बिहारी व्यंजन के भी स्टाल यहां लगाए गए हैं।

उत्सव में आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी बिहार के हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। उत्सव में मिथिला पेंटिंग (मधुबनी पेंटिंग), पेपरमेशी आर्ट, जूट टिकुली आर्ट आदि के स्टॉल लगे हुए हैं। इसके साथ ही पर्यटक बिहार के उत्कृष्ट और लजीज व्यंजनों का भी इस उत्सव में जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इन लजीज व्यंजनों में लिट्टी चोखा, अनरसा आदि व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।

कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन 22 से 24 मार्च तक किया जाएगा। बिहार की संस्कृति को दर्शाने के लिए लोक गीत व नृत्य कला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।