दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धूपभरी रही और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

न्नूयनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 62 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।